संविधान बचाओ रैली में फिर से लोढ़ा ने साधा आरएसएस पर निशाना

रेवदर में जिला कांग्रेस और रेवदर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से आयोजित संविधान बचाओ रैली में मौजूद कांग्रेस नेता।

सबगुरु न्यूज- रेवदर। जिला कांग्रेस और रेवदर ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को रेवदर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। इस रैली को प्रदेश और जिले के नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने एक बार फिर आरएसएस पर निशाना साधा। सिरोही के आरएसएस कार्यालय में साधु अवधेशानंद की हत्या के मामले तत्कालीन जिला प्रचारक को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जाने के बाद लोढ़ा फिर से आरएसएस पर हमलावर तेवर में दिखे। इस बार ये हमला भाजपा को तिरंगा रैली को लेकर आरएसएस के तिरंगे के प्रति विचार को लेकर कहे।

संयम लोढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का झंडा तीन रंगो का है और देश का झंडा भी तीन रंगो का है।आरएसएस ने भारत के इस तिरंगे झंडे का विरोध किया था।स्वाधिनता दिवस पर जब तिरंगा झंडा फहराया था तब भी आरएएस ने इसका विरोध किया था। जिन लोगो ने हमेशा तिरंगे का विरोध किया वो आज घर घर तिरंगा यात्रा लेकर निकल रहे है।

संयम लोढा ने कहां कि चोरी के मामले को लेकर जनता जब सिरोही कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती है तो पुलिस उन पर लाठियां बरसाती है, और भाजपा के लोग जब कलक्टर पर जाते है तो जिला कलक्टर पास में आकर खडी रहती है। सिरोही कलेक्ट्रेट के जिस द्वार पर आमजनता को प्रदर्शन के दौरान घुसने तक नही देते है, वहां भाजपा के लोग सभा कर रहे है, मंत्री वहां खडे रहते है। मै जिला प्रशासन को कहना चाहूंगा कि कानून क्या लोगो के लिए अलग अलग ? भाजपा के लोगो के लिए अलग कानून, आमजनता के लिए अलग कानून।

लोढा ने कहा कि जिला प्रशासन से कहना चाहूंगा कि कलक्टर पद की गरीमा मत गिराए, इस तरह के भेदभावपूर्ण संदेश देकर आप गरीब लोगो के मनोबल को तोडने का कार्य कर रहे है। देश में कानून का राज चलता है सभी लोगो से आव्हान करता हूं कि मन बनाओ, लडने का मन बनाओ, देश के अंदर जो भ्रष्ट सरकार बैठी हुई है, संविधान की हत्या करने वाली सरकार बैठी हुई है उस सरकार को उखाड फैंकने का हमारा एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।

रेवदर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में उपस्थित लोग।

लोढ़ा ने कहा कि वह स्मार्ट मीटर नही है, यह स्मार्ट चीटर है, जो भोली भाली जनता के साथ चीट करने के लिए लाया जा रहा है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है। अशोक गहलोत सरकार जनता को 150 यूनिट बिजली फ्री दे रही थी, किसानो को बिजली फ्री दे रहे थे। भाजपा के लोग आमजन की आवाज को दबाने का कार्य कर रहे है।

पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि देश में केन्द्र व राज्य में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भय एवं द्वेष का माहौल बनाया हुआ है जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी और इसके लिए जितनी लम्बी लडाई लडनी पडे, कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे रहेगी।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना एक इतिहास रहा है, जब जब भी देश के सम्मान व नागरिकों के हक व अधिकार पर कोई आंच आई है तब कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में लडाई लडी है। आज पूरे देश में एक अलग माहौल है। भ्रष्टाचार व अपराध चारों तरफ बढ रहा है। संविधान की रक्षा करना किसी एक पार्टी विशेष की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की है। देश का प्रत्येक नागरिक इसके लिए लडाई लडने को भी तैयार है लेकिन केन्द्र में सत्तासीन भाजपा की सरकार सरकारी तंत्रों का दुरूपयोग करके ईडी और अन्य माध्यमों से डरा रही है। मजबूत लोकतंत्र वाले इस देश में भय का माहौल बनाया हुआ है।

विधायक मोतीराम कोली ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। बजरी माफिया बेखौफ अवैध खनन कर रहे है लेकिन कानून की नजरों में वे बडे समाजसेवक है। कार्यवाही के नाम पर क्षेत्र की गरीब जनता को पकडा जाता है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है।

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा में नेता का चयन योग्यता नहीं चापलूसी के आधार पर होता है। दोनों पार्टियों में नेताओं की तुलना की जायें तो विपक्ष के नेता और मुख्यमंत्री का कोई मेल नहीं है, दोनों पार्टीयों के प्रदेश अध्यक्षों का मेल नहीं है। देश की जनता को उनका हक और उनकी योग्यता के आधार पर पहचान देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है।

जिला संगठन प्रभारी अंजना मेघवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद पंचायतीराज चुनाव व्यवस्था में हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिलें इसके लिए आरक्षण व्यवस्था कांग्रेस ने लागू की, उसकी बदौलत आज पूरे प्रदेश में हर वर्ग का व्यक्ति योग्यता से प्रतिनिधित्व कर रहा है। लेकिन वर्तमान सरकार उन व्यवस्थाओं को बिगाड रही है। जिलाध्यक्ष आनन्द जोशी ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा तत्परता से जिले के निवासियों के हक व अधिकार के लिए लडा है।

सभा को पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, पूर्व प्रत्याशी लीलाराम गरासिया, संध्या चौधरी, अनाराम बोराणा, विधानसभा समन्वयक गोविन्द बंजारा, जिला प्रवक्ता हर्षुल अग्रवाल, दशरथ नरूका, युकां जिलाध्यक्ष प्रकाश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णवीरसिंह रोहुआ, अचलसिंह बालिया, रामसिंह, प्रवीण रावल, गणेश बंजारा, खंगारराम मेघवाल आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार प्रदेश में पंचायतीराज व निकाय चुनाव समय पर नहीं करवा पा रही है। भ्रष्टाचार चारों तरफ बढ रहा है, अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। संविधान के मूल्यों का हनन किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा, केपीसिंह डबाणी, विक्रमसिंह देवडा, मोहनसिंह निम्बज, भूराराम कोली, पूर्व प्रधान छगनलाल सोलंकी, सुभाष चौधरी, लखमाराम कोली, मण्डल अध्यक्ष दलपतसिंह नागाणी, सूरताराम देवासी, देवीदान चारण, कानाराम मेघवाल, मफतलाल बुनकर, प्रेमाराम गरासिया, सुल्तान मोहम्मद, मुकेश बारोठ, हीरसिंह, अजबाराम भील, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह देवडा, लाखाराम चौधरी, रसीद गौरान, भूपेन्द्रसिंह सोलंकी, ईब्राहीम खान, नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, हडमतसिंह मेडतिया, तखतसिंह देवडा, सवाराम चौधरी, हीराराम भाट, पिन्की मेघवाल, अनिता कंवर, अणदाराम गरासिया, मगसिंह बोडा, कांतिलाल कोली, ओमप्रकाश कोली, सुलोचना परमार, हितेश जोशी, हिमपालसिंह देवल, पूराराम गरासिया, शकूर भाटी, ललिता गरासिया, लीला गरासिया, डूंगरसिंह देवडा, पदमाराम चौधरी, पर्बतसिंह काबा, भरतसिंह, कमलेश रावल, मुकेश जोशी, रमेश चौधरी, अजीत चौधरी, आशीष अग्रवाल, चेतन मेघवाल, अजय बंजारा, बलवन्तसिंह, मानाराम चौधरी, लखमाराम गरासिया, रावताराम चौधरी, प्रकाश कोली, सुल्तानसिंह, गोविंदसिंह समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।