नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नव नियुक्त अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सोमवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार श्री गांधी ने उन्हें सुबह मिलने का समय दिया था। श्री जाखड़ की एनएसयूआई अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री गांधी से यह पहली मुलाकात है। उनका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा अन्य नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। जाखड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले राजस्थान प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष थे। पार्टी ने हाल में ही उन्हें अपनी छात्र ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।



