सिरोही भाजपा नेताओं से जुड़े एक WA समूह में हुआ कुछ ऐसा कि सुबह सुबह मच गई डिजिटल भगदड़ 

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही भाजपा के एक व्हाट्स एप समूह में गुरुवार सुबह सुबह आए एक मेसेज से ऐसी खलबली मची कि लोग समूह छोड़-छोड़ कर निकलने लगे। समूह छोड़ने वालों में सबसे पहले नेता सरूपगंज के थे फिर माउंट आबू और फिर तो जैसे समूह छोड़ने वालों की कतार लग गई।

-क्या आया था इसमें

सिरोही जिले की सभी तहसीलों के भाजपा के प्रमुख नेताओं का एक समूह है। समूह के नाम में भी बीजेपी शब्द शामिल है। इसमें भाजपा के जिस कद के नेता जुड़े हुए हैं उससे लगता है कि इसमें भाजपा के आयोजनों कार्यक्रमों आदि की सूचना के प्रचार लिए बनाया गया था। लेकिन, गुरुवार सुबह 7 बजकर एक मिनट पर समूह के ही एक सदस्य के द्वारा आपत्तिजनक साइट के ऐप का लिंक भेजा गया। लिंक के साथ प्रिव्यू भी आ गया। इसी प्रिव्यू में कई आपत्तिजनक फोटो आ गए। इसके ठीक नीचे इसी आपत्तिजनक साइट के ऐप को डाउनलोड करने के वेबपेज का लिंक भी आ गया।

मेसेज आने के बाद सबसे पहले सरूपगंज के नेता ने समूह छोड़ दिया। मेसेज समूह में 7 करीब साढ़े सात बजे तक पड़ा था। सुबह सुबह लोगों ने उठते ही समूह खोलना शुरू किया तो खलबली मच गई। समूह में आपत्ति जता और समूह छोड़ने का क्रम शुरू हो गया। आबूरोड, माउंट आबू आदि के नेताओ ने आपत्ति जताई। इसके सिरोही, पिंडवाड़ा, रेवदर, माउंट आबू, आबूरोड के कई नेताओं ने समूह छोड़ा।

– फोन हैकिंग की दलील

इस तरह के संदेश सुबह सुबह आने पूरे भाजपा समूह में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार मेसेज के डिलीट नहीं होने पर कुछ नेताओं संबंधित नंबर पर फोन किया लेकिन फोन उठाया नहीं। जिस नेता का फोन उठाया उसे ये दलील दी कि फोन हैक हो गया था। इसके बाद एक एक करके सभी सदस्यों को रिमूव करने का क्रम चला। इस समूह में शामिल नेता ये संभावना जता रहे हैं कि इस समूह को अब डिलीट किया जा चुका है। इससे पहले भी इस तरह की घटना सिरोही के नेता द्वारा हो चुकी है। उस समय भी फोन हैक होने को दलील आई थी। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पैरोकार संगठन के समूह में इस तरह की पोस्ट के आ जाने से जिले में भाजपा में हड़कंप मचाया हुआ है।