सबगुरु न्यूज-आबूरोड। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को आबूरोड में नागरिक अभिनंदन समारोह में कहा कि उनका सिरोही जिले से पचास साल पुराना नाता रहा है। आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पदभार ग्रहण करने के बाद भी उनका यहां आना जाना रहा। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में भी उन्होंने यहां पर करीब नौ बार राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण भी किया है।
देवनानी ने यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढाते हुए कहा कि पार्टी में साधारण कार्यकर्ता को भी समुचित सम्मान मिलता है। हम लोग सामान्य कार्यकर्ता से इस ओहदों तक पहुंचे है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह से सेवा पखवाडा शुरू होगा। ये प्रधानमंत्री के जन्मदिन से दो अक्टूबर तक चलेगा। इसमें निर्धारित कार्यक्रमों के तहत जनता के बीच में जाकर उनमें ये विश्वास जागृत करवाना होगा कि वो हमेंशा उनके साथ और उनके बीच में है।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि वो एक साधारण परिवार से हैं। लेकिन, निरंतर पार्टी से निष्ठापूर्ण जुडे रहे। पार्टी में हमेशा अपना विश्वास बरकरार रखा और सत्ता व विपक्ष में हमेंशा पार्टी के हित में निष्काम भाव से काम करते रहे तो पार्टी ने उन्हें भी सम्मान दिया। उन्होंने दावा किया कि एक साधारण कार्यकर्ता को इस तरह का सम्मान सिर्फ भाजपा ही देती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। सांसद लुम्बाराम चैधरी, पिण्डवाडा आबू विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधानसभा से पूर्व विधायक जगसीराम कोली, जिला महामंत्री गणपतसिंह, नरपतसिहं, रामलाल राणोरा, पूर्व उपाध्यक्ष बाबूभाई, व्यवसाइ रमेश पाटीदार मंचासीन थे।
मावल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, लायंस क्लब आबूरोड, आबू चैम्बर्स आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रोटरी क्लब, उद्योग भारती, आबू वेलफेयर सोसायटी, करणीकेश्वर महादेव मित्र मंडल, सन इंडस्ट्रीज, सिंधी समाज, विप्र समाज, अग्रवाल समाज, विहिप, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा आदि संगठनों ने अभिनन्दन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष छगन घांची, सिरोही के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरूण ओझा, महिपालसिंह चारण व बाबूलाल सगरवंशी, पूर्व जिला महामंत्री विरेन्द्रसिंह चैहान, बाबूलाल सगरवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवडा, भाजपा सिरोही मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, कृष्णगंज मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी, आबूरोड मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, रीतेश सिंह, पार्षद अर्जुनसिंह, मनीष परसाई, संतोष भरद्वाज, दीपेश सिंघल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संगीता शर्मा, सह मीडिया प्रभारी गणपतसिंह निम्बोडा, जिला मीडिया प्रवक्ता गोपाल माली, दीपेन्द्रसिंह पीथपुरा व राजू सोलंकी, आबूरोड के पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंन्द्र सांबरिया, विजय गोठवाल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने किया।