अजमेर। राजस्थान में अजमेर की खुली जेल से एक बंदी फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि चोरी के आरोपी बंदी को दो दिन पहले ही अजमेर के केंद्रीय कारागृह में स्थानांतरत किया गया था। बंदी के भाग जाने पर जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि बाड़मेर निवासी बंदी बाबू खां चोरी के मामले में सजा काट रहा था। वह 24 सितंबर को सुबह जेल से निकला था। शाम को हाजिरी हुई तो वह नहीं मिला। जेल प्रशासन ने आस-पास क्षेत्र में भी बंदी को ढूंढा और परिजनों से भी संपर्क करके जानकारी ली, लेकिन उसका पता नहीं चला।