कांग्रेस उत्तर विधानसभा ब्लॉक बी संगठन सृजन अभियान बैठक
कांग्रेस शहर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हुए धर्मेंद्र राठौड़
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अशोक तंवर के मुख्य आतिथ्य तथा आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के सान्निध्य में कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी की ओर से संगठन सृजन अभियान की बैठक रविवार को पंचशील नगर स्थित होटल ब्राविया में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर देश भर में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। अजमेर में भी अभियान जारी है और वे शहर और जिले की विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर बैठक ले रहे हैं। इसके लिए सारी प्रक्रिया गहनता के साथ कर रहे हैं। सभी मिलकर इस संगठन सृजन अभियान को सफल बनाए।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब तक की जितनी भी बैठक हुई है उनमें सबसे बढ़िया बैठक आज यहां हुई है।
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी देश में एक ऐसे नेता हैं जो डेमोक्रेसी को मजबूत कर रहे हैं। इस संगठन सृजन अभियान से पार्टी को मजबूती मिलेगी। राहुल गांधी भी कहते हैं कि पार्टी से नए लोगों को जोड़े। कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो सभी धर्म व सभी समाज एवं वर्गों को लेकर साथ चलती है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही देश के आने वाले भविष्य है। पूरी कांग्रेस चाहती है की कांग्रेस सबके द्वार पहुंचे। इसलिए अब जल्द ही हम कांग्रेस जनता के द्वार कार्यक्रम शुरू करने वाले है। इससे नए लोग पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता एक है और एक रहेंगे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसा अध्यक्ष बनाए जो आने वाले टाइम में कांग्रेस को लोकसभा, विधानसभा व नगर निगम चुनाव जीता सके। बैठक के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी पर्यवेक्षक अशोक तंवर व पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त जोश दिखाया। सभी ने एक अहम प्रस्ताव पारित कर आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पुरजोर मांग की।
बैठक को पीसीसी उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक रमेश खंडेलवाल, ललित बोरीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉक्टर राजुकमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डाक्टर श्रीगोपाल बाहेती, वरिष्ठ नेता राजेश टंडन, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, शहर महासचिव पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक के अंत में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर व पूर्व पार्षद मनवर खान कायमखानी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश भड़ाना, कांग्रेस उपाध्यक्ष फ़करे मोइन, गुलाम मुस्तफा, विजय नागौरा, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, मुबारक चीता, महेंद्र जोधा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गणेश चौहान, भंवर सिंह राठौड़, पंकज छौटवानी, निमेश चौहान, कमल बैरवा, हेमंत जसोरिया, तौफीक खान, चितलेश बंसल, छोटू सिंह रावत, राजा झांझरी, प्रीतपाल सिंह, मुकेश सबलानिया, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, विश्राम चौधरी, राजेश गोड़ीवाल, सुमित मित्तल, सुमेर सिंह दिसनाउ, आरिफ खान, पुष्पेंद्र ओझा, निर्मल पारीक, डॉक्टर एसडी मिश्रा, प्रिंस ओबीडाया, कमल किशोर गर्ग, अशोक सुकरिया, कमल सेन, गिरीश आसनानी, हेमसिंह राठौड़, विकास चौहान, जगदीश सुनारीवाल, चिरंजीव सिंह राठौड़, युनुस शेख, एडवोकेट राजेंद्र सिंह राठौड़, अशरफ अली, अजीज चीता, हेमराज खारोलिया, यतीश सतरावला, राजेश ओझा, कैलाश फुलवारी, रवि दगदी, पुष्पेंद्र ओझा, पीयूष माथुर, अशोक दौराया, चंदर केसवानी, सलीम चीता, अशरफ अली, फ़य्युम खान, तेजेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार कलवानी, कुलदीप प्रजापति, मोहित मेघवाल, रामसिंह रावत, आनंद सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
अशोक तंवर ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अजमेर पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद डा अशोक तंवर ने अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय परिसर में जवाहर फाउंडेशन की ओर से संचालित स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन किया।
तंवर ने रसोई में जरूरतमंदों को टोकन बांटे एवं भोजन की थाली परोस कर सेवा कार्य किया। उन्होंने परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची।
जवाहर फाउंडेशन अजमेर प्रभारी शिवकुमार बंसल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर रसोई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई में 22 फरवरी 2025 से लेकर आज तक चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों, आउटडोर में आने वाले मरीजों और जरूरतमंदों को एक रुपए में भरपेट खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, प्रवक्ता सुमेर सिंह चारण, महेश चौहान, राकेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, हेमराज सिसोदिया सहित जवाहर फाउंडेशन के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।