अजमेर : घूमर महोत्सव 2025 में उमड़ी सांस्कृतिक भव्यता

अजमेर। राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार बुधवार को घूमर महोत्सव 2025 आयोजित हुआ। इसके अंतर्गत सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में लोकसांस्कृतिक गौरव, महिला शक्ति और राज्य की अमूल्य नृत्य विरासत को केंद्र में रखकर भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंच पर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह को मतदाता जागरूकता तथा लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। सावित्री बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

घूमर महोत्सव की संभाग प्रभारी सरिता गेना ने कहा कि लोकनृत्य घूमर की लोकप्रियता, संरक्षण और प्रसार को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय फेस्टिवल के रूप में यह आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विजन के अनुरूप पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजी महिलाओं ने घूमर की सांस्कृतिक गरिमा को अत्यंत उत्साहपूर्ण रूप से प्रस्तुत कर महोत्सव के उद्देश्य संरक्षण, संवर्धन और सांस्कृतिक संचार को साकार किया। कार्यक्रम में स्थानीय परिधान और आभूषणों में प्रस्तुतियों ने राज्य की जीवंत सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती प्रदान की।

बेस्ट डांस ग्रुप

विजेता
आस्था फाउंडेशन ग्रुप

उपविजेता
कला संस्कृति नृत्य समूह

बेस्ट ग्रुप कॉस्टयूम वेशभूषा

विजेता
कला संस्कृति नृत्य समूह

उपविजेता
टांक ग्लोबल अकैडमी

बेस्ट ग्रुप ज्वेलरी आभूषण

विजेता
मणिकांत नृत्य समूह

उपविजेता
आस्था फाउंडेशन ग्रुप

बेस्ट ग्रुप सिंक्रनाइजेशन

विजेता
आस्था फाउंडेशन ग्रुप

उपविजेता
टॉक ग्लोबल अकैडमी

बेस्ट ग्रुप कोरियोग्राफी

विजेता
नृत्यक्षा कला अकादमी

उपविजेता
राजस्थानी बालिका विद्यालय छात्राएं सावित्री स्कूल