नसीराबाद। समीपवतर्ती बनेवडा गांव में बीते एक माह से बीसलपुर के पानी की सप्लाई ना होने से ना केवल ग्रामीण बल्कि स्कूली बच्चे पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीसलपुर की पाइपलाइन टूटने तथा पानी की टंकी की छत गिरने के कारण गांव में गत एक महीने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रखी है। ग्रामीणों एवं स्कूल प्रशासन ने जलदाय विभाग को उलाहना दिया तो नसीराबाद एचडी व अजमेर मुख्यालय के अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एक महीने बीत जाने के बाद भी पेयजल सप्लाई नहीं पाई।अधिकारियों का तर्क है कि विभाग के पास पाइप नहीं है, पाइप आने पर लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी।
बनेवड़ा संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूली बच्चों को लेकर नसीराबाद एसडीएम व जिला कलेक्ट्री की चौखट पर दस्तक देंगे। गांव में तीन सरकारी स्कूलों के बच्चे पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।



