शिवपुरी में नाबालिग बेटी के साथ रेप करने वाला पिता अरेस्ट

2

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी उसके पिता को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने आरोपी पिता का नाम ग्राम अटा मानपुर निवासी गोपाल आदिवासी (34) बताया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बालिका द्वारा इस मामले में कल अपने पिता के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया गया था।

आरोपी द्वारा 25 जनवरी को अपनी पुत्री को खाना देने के लिए बुलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची अपनी मां के साथ राजस्थान के कस्बा थाना अपने मामा के यहां गई और वहीं उसने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि बच्ची ने डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कहा था। मां का साथ पा कर वह तेंदुआ थाना पहुंची और पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।

पेट दर्द का खुलासा, नाबालिग गर्भवती

शिवपुरी के एक अन्य मामले में पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा डॉक्टर ने कर दिया। वही दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप किया गया।

बामौरकला थाना क्षेत्र की चंदेरी निवासी एक 16 साल की नाबालिग कुछ महीने पहले बामौरकला के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। इसी दौरान आरोपी गोपाल आदिवासी उम्र 21 साल ने उसके साथ बलात्कार किया। डर के कारण वह चुप रही और वापस चंदेरी लौट गई।

30 जनवरी को नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर अशोकनगर जिला अस्पताल लाया गया। जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। अशोकनगर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बामौरकला थाने भेजा गया। पुलिस ने 3 फरवरी को केस दर्ज किया और गुरुवार को आरोपी गोपाल आदिवासी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।