जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पटवारी को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ब्यूरो की जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि उसके खारिया मीठापुर, तहसील बिलाडा, जिला जोधपुर में खाते की जमीन है। उसकी दादी के नाम का संशोधन करने की एवज में हल्के का पटवारी रोहित कुमार पटवारी पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के आधार पर ब्यूरो की जोधपुर ग्रामीण इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर रोहित कुमार को परिवादी से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे कार्रवाई जारी है।



