सोजत/पाली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर सोजत में श्रद्धालुओं को शिव उपासना की शास्त्रीय जानकारी देने के लिए सनातन संस्था की ओर से एक भव्य ग्रंथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि चाहे सोलह सोमवार का व्रत हो या महाशिवरात्रि की विशेष पूजा—प्रत्येक धार्मिक विधि के पीछे एक गहन शास्त्रीय आधार (Science) निहित होता है। यदि श्रद्धालु पूजा का शास्त्रीय महत्व समझकर उपासना करते हैं, तो उसका आध्यात्मिक लाभ कई गुना बढ़ जाता है।
प्रदर्शनी के माध्यम से भक्तों को शिव तत्व, साधना और उपासना पद्धति से संबंधित ग्रंथों क्रय कर पढ़ने को मिले साथ ही श्रद्धालुओं को संस्था के राजस्थान मे निशुल्क विभिन्न उपक्रम जैसे बालसंस्कार वर्ग और साप्ताहिक धर्म शिक्षा वर्ग के जानकारी देकर अवगत करवाया।
इस कार्यक्रम के दौरान मंदिर के दशरथ सिंह एवं अंकुश आचार्य और प्रदर्शनी पर सेवा दे रहे सनातन संस्था से दीपक लड्ढा, अर्चना लड्ढा भी उपस्थित रहे।



