अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर अजमेर आएंगे जहां वह प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे।
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए बताया कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर को 23 हजार 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे।
शर्मा ने बताया कि शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ रोजगार उत्सव में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति विकसित राजस्थान के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगी।



