भीलवाड़ा : मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी युवक हिरासत में

3

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर रील साझा करने पर पुलिस ने तीन युवकों को बुधवार को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें तीन युवक आपस में संवाद कर रहे हैं। रील में युवक मोदी के लिए अत्यंत आपत्तिजनक बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू की। आज सुबह पुलिस ने तीनों युवकों को उनके निवास स्थानों से हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली (26) आवेश राजा (20) और फरदीन मोहम्मद (24) के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी जहाजपुर के ही निवासी हैं। युवकों से सघन पूछताछ की जा रही है।