अजमेर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर पाबंदी से होटल व्यवसाय पर संकट

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर पाबंदी सेये होटल व्यवसाय पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

अजमेर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को बताया कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर बंद होने के कारण होटल व्यवसाय बंद होने के कगार पर आ खड़ा हुआ है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से होटल की रसोई बंद हो गई है। वहीं केटर्स अशोक जैन ने बताया कि व्यावसायिक सिलेंडर बंद होने के कारण बहुत परेशानी हो रहे है। शादी पार्टियों के ऑर्डर कैसे पूरे होंगे समझ नहीं आ रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर घरेलू गैस उपभोक्ता भी खासे परेशान दिखाई दिए। आईओसी का सर्वर बंद होने के कारण इंडेन उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने में भी पसीने आ गाए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए कि गैस वितरक इस आपदा को कमाई का अवसर मान कर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी में जुट गए हैं।

जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है। व्यावसायिक सिलेंडर बंद किए गए हैं, ऐसे में इस संकट में आए लोगों को डीजल की भट्टी के उपयोग की सलाह दी गई है।