अजमेर। भारतीय नववर्ष और राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप शाखा दुवारा 19 मार्च को गायत्री परिवार दुवारा हवन कुण्ड और बैंड बाजे से सभी का स्वागत सचिव दीपक चोपड़ा ने बताया की।
भारतीय नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) और राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय नववर्ष महोत्सव एवं राजस्थान दिवस का आयोजन 19 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। भारत विकास परिषद के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव को सिनेवर्ल्ड चौराहा बीके कॉल नगर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर परिषद की ओर से चौराहे पर सजावटी गेट और बाजार में बैंड की सुमधुर स्वर लहरियों से आमजन का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर भारत माता की मनमोहक झांकी को फूलों से सजाया जाएगा। भारतीय हिंदू नववर्ष का परम्परागत तरीके से भव्य स्वागत होगा। शाखा अध्यक्ष महेंद्र राका ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नववर्ष की महत्ता से रूबरू कराना है।



