रविवार को भी जमा होंगे बिजली बिल के बिल, टाटा पावर ने दी सुविधा

0

अजमेर। शहर में बिजली बिल जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टाटा पावर प्रबंधन की सुगम पहल के तहत रविवार को भी काउंटर खुले रखने की घोषणा की है।

टाटा पावर के जन सम्पर्क अधिकारी लक्ष्मी कांत शर्मा ने बताया कि 22 मार्च रविवार को भी टाटा पावर हाथीभाटा, वैशाली नगर, हजारीबाग और मोती कटला कार्यालय के कैश काउंटर खुले रहेंगे। इसके अलाा आगामी 28 मार्च शनिवार और 29 मार्च रविवार को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

गौरतलब है कि अजमेर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था संभाल रही टाटा पावर अजमेर प्रबंधन शहर के उपभोक्ताओं की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यालय के कैश काउंटर और उपभोक्ता सुविधा केंद्र को खुले रखेगी, ताकि ऐसे उपभोक्ता जिने ​बिजली के बिल का बकाया है वे सहजता से भुगतान जमा करवा सकें।

टाटा पावर अज़मेर प्रबन्धन के सीईओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया की टाटा पावर अजमेर प्रबंधन अजमेर शहर के उपभोक्ताओ की सभी प्रकार की विद्युतीय सेवाओं के लिए 24×7 पूरी प्राथमिकता से तत्पर और समर्पित हैं।