भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
इस घटना के कारण रेलवे यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा और उदयपुर-मदार एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 20 मिनट तक मौके पर ही रोकना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा भीलवाड़ा शहर के व्यस्ततम रामधाम के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अधेड़ व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया, जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सू्त्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक से शव हटवाया, जिसके बाद उदयपुर-मदार एक्सप्रेस को रवाना किया जा गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।



