भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मिट्टी की खदान में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि बागोर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी निवासी सुरेश कंजर का 13 वर्षीय बेटा नारू कंजर अपने ननिहाल पुर थाना क्षेत्र के ठगों का खेड़ा आया हुआ था। दोपहर में वह अपने साथी बालकों प्रकाश कंजर, लक्ष्मण कंजर और चेतन कंजर के साथ गांव के पास स्थित खदान में नहाने गया था।
पुलिस ने बताया कि नहाने के दौरान नारू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अन्य बच्चों ने तुरंत इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों द्वारा पानी में डूबे नारू कंजर की तलाश की जा रही है।



