विद्यालयों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
अजमेर। वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर 17 मई को शाम 6 बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक (तारागढ़ पर्वत श्रृंखला) पर भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर अप्रेल माह में चित्र में रंग भरो, देश भक्ति एकल गायन, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक शिव प्रसाद गौतम ने बताया कि 10 से 20 अप्रेल के बीच स्थानीय विद्यालयों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 (कनिष्ठ वर्ग) एवं कक्षा 9 से 12 (वरिष्ठ वर्ग) के विद्यार्थियों के लिए होगी। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के चित्र 25 अप्रैल को दोपहर 1 से 4 बजे के मध्य गणगौर फूड्स, पिज्जा पॉइंट, स्वामी कॉम्पलेक्स, अजमेर पर जमा करवाए जाएंगे।
गायन व नृत्य प्रतियोगिता के संयोजक शैलेन्द्र सिंह परमार व मुकेश खिंची ने बताया कि 25 अप्रेल को सुबह 9 बजे सूचना केन्द्र में देशभक्ति एकल गायन एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। गायन प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम दो विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जबकि सामूहिक नृत्य में एक समूह की प्रविष्टि मान्य होगी। प्रतिभागियों को वाद्य यंत्र एवं पोशाकें स्वयं लानी होंगी।
आयोजन समिति के कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 17 मई को आयोजित मुख्य समारोह सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक (तारागढ़ पर्वत श्रृंखला) पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
खेल समिति के संयोजक विनीत लोहिया ने बताया कि मई माह में राइफल शूटिंग एवं हॉकी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। राइफल शूटिंग में भाग लेने वाले प्रतियोगिता प्रभारी हिम्मत सिंह राठौड़ 9783617171 व हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें प्रभारी नन्द कुमार शर्मा 9413039328 से सम्पर्क कर सकती है।
सभी कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, भारत विकास परिषद (मुख्य), पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, भारतीय इतिहास संकलन समिति, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति अजमेर का सहयोग रहता है।



