श्रीगंगानगर : पंजाब से गायब विवाहित युगल के शव दुपट्टे से बंधे नहर में मिले

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जीवनदेसर-साजनवाला के बीच स्थित नहर में एक विवाहित युगल के श्सव दुपट्टे से बंधे हुएये मिले हैं।

दोनों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के खुइखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेकां गांव निवासी अजय नायक (26) और उसी गांव की विवाहित महिला नीरू उर्फ निकिता नायक (25) के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा और बाल-बच्चेदार थे। यह दुखद घटना अवैध प्रेम संबंध की वजह से मानसिक अवसाद में आत्महत्या करने का मामला बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यह युगल 29 मार्च को अपने गांव बारेकां से अचानक गायब हो गया था। तब से दोनों के परिवार वाले उनकी तलाश में लगे हुए थे और खुइखेड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बुधवार देर शाम को लोगों ने जीवनदेसर-साजनवाला नहर में दुपट्टे से बंधे दो शव तैरते हुए देखे और तुरंत घमूडवाली थाना को सूचना दी।

रिडमलसर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सतीश चौहान की टीम मौके पर पहुंची और शवों को नहर से बाहर निकलवाया। दोनों शव बुरी तरह सड़ी हुई हालत में थे, जिन्हें रिडमलसर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।

पंजाब के बारेका गांव से कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और बताया कि वे अपने गांव के एक महिला और पुरुष की तलाश में यहां आए हैं, जो संभवतः गंग कैनाल की मुख्य शाखा में कूदे हैं। जब उन्हें शव दिखाए गए तो उन्होंने दोनों की पहचान अजय नायक और निकिता नायक के रूप में की।

इस आधार पर अजय के पिता धर्मपाल उर्फ पालाराम तथा निकिता के पिता लालचंद नायक निवासी चौखुंटी फाटक के समीप, बीकानेर की रिपोर्ट पर घमूडवाली थाना में मर्ग का मामला दर्ज कर लिया गया। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जांच अधिकारी सतीश चौहान ने बताया कि अजय नायक मजदूरी का काम करता था। उसके घर के ठीक पास कुलदीप नायक का मकान है। कुलदीप की पत्नी निकिता के साथ अजय का गहरा अवैध प्रेम संबंध हो गए। दोनों पहले से ही शादीशुदा और बच्चों के माता-पिता थे।

तीन-चार महीने पहले जब परिवार वालों को इस संबंध की जानकारी हुई तो गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों को समझाया गया और संबंध खत्म करने की सलाह दी गई थी लेकिन इसके बाद दोनों मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति में चले गए। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।