ग्वालियर में 9 वर्षीय बालिका से रेप, आरोपी अरेस्ट

1

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव में बुधवार शाम 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बालिका खेत पर काम कर रहे अपने ताऊ को खाना देने गई थी। खाना देने के बाद वह वहीं खेलने लगी। इसी दौरान गांव का निवासी रामवीर जाटव वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।