पाली। नाडोल कस्बे के पाली उदयपुर हाईवे देसूरी रोड स्थित हिन्दु-मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत अशरफ अली बाबा (दादापीर साहब) का 50वां सालाना उर्स 9 मई को आयोजित होगा।
इन्तजामिया उर्स कमेटी के सदर अयाज भाई ने बताया कि 8 मई की रात नमाजे इशा के बाद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम होगा। उर्स के दिन 9 मई को अलसुबह दरगाह शरीफ आस्ताने की गुलपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद कुरानख्वानी होगी। नमाज ए जोहर के बाद मदरसे से ढोल-ताशो के साथ चादर का जुलुस रवाना होकर मुख्य मार्गो से होता हुआ हजरत अशरफ अली बाबा (दादापीर साहब) दरगाह परिसर पहुंचेगा।
अकीदतमंदो की उपस्थिति मे आस्ताने औलिया पर चादर चढाने की रस्म अदा की जाएगी। नमाजे इशा के बाद रात को महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम होगा, जिसमें मशहूर फनकार वारिस साबरी उत्तरप्रदेश के साथ पगड़ीबंध फनकार फिरोज साबरी जोधपुर शानदार कव्वालियां पेश करेंगे। उर्स मे हाट बाजार में दुकाने लगाने वालों के लिए स्थान व लाईट की उचित व्यवस्था की गई है। उर्स में आने वाले जायरीन के लिए लंगर की व्यवस्था है।



