सवाईमाधोपुर में युवक की अपहरण करके हत्या

1

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर के कुंडेरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह सेलू चौराहे के आगे खाट का नाला में पेड़ के पास मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनकुश मीणा (18) की मोबाइल फोन के किसी विवाद को लेकर बदमाशों ने उसके घर से अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात के समय परिवार के लोग शादी में गए हुए थे। घर पर मनकुश और उसकी बहन अकेले थे। शुक्रवार शाम गांव के ही नामजद सात लोग उसके घर आए जहां किसी मोबाइल फोन की बात पर उनमें विवाद हुआ।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे थार गाड़ी में डालकर ले गए। रात को परिवार के लोगों के घर पहुंचने पर युवक के अपहरण की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नही चला। बाद में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सेलू चौराहे पर उसका शव मिला।