हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप डाक पार्सल वाहन की आड़ में शराब तस्करी का मामला पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात भारतमाला रोड पर उदासर गांव के पास एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिस पर पार्सल सेवा लिखा हुआ था। तलाशी लेने पर वाहन में पंजाब निर्मित किंगफिशर बियर के 6720 कैन बरामद हुए। इस बियर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 34 लाख रुपए है।
उन्होंने बताया कि चालक दिनेश कुमार बिश्नोई (24) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि बियर कैन की इस खेप को गुजरात पहुंचाया जाना था।



