सीकर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि खाटूश्याम के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्दी ही सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण होगा।
उन्होंने सीकर स्टेशन पर सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ चर्चा में खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति के बारे मे जानकारी प्रदान की।
इसके पश्चाश्री वैष्णव और सुमेधानंद सरस्वती ट्रेन से स्टेशन के निर्माण के स्थान तक गए और वहीं पर सुंदरपुरा स्टेशन के मानचित्र पर विस्तृत चर्चा की। उन्हाेंने आश्वस्त किया कि यह कार्य आगामी कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा। इस स्टेशन के निर्माण से खाटूश्याम जी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम और आसान हो जाएगा।



