चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी युवतियों से वेश्यावृत्ति करवाने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्लू हेवन स्पा में लाइसेंस की आड़ में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है। इस पर एक पुलिसकर्मी को एक नकली ग्राहक बना कर स्पा सेंटर भेजा गया, जिसके इशारे पर पुलिस दल ने छापा मारा।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान स्पा संचालक राहुल मेघवाल को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मौके से विदेशी युवतियों को मुक्त कराया गया। सिंह ने कि बताया कि जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



