पाली। हरिपुर व आसपास के क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 16209/16210 अजमेर-मैसूर-अजमेर एक्सप्रेस का हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किए जाने के पश्चात शनिवार को हरिपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर मिहिर देव व सहायक सुरक्षा आयुक्त रामेश्वर लाल मीणा सहित गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान पाली के सांसद पीपी चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और सोजत विधायक शोभा चौहान सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने सजी हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अब इसके संचालन दिनों में नियमित रूप से यह गाड़ी संख्या 16209 (अजमेर से मैसूर) हरिपुर स्टेशन पर आगमन सुबह 7:22 बजे और प्रस्थान 7:24 बजे करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16210 (मैसूर से अजमेर) : हरिपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:30 बजे और प्रस्थान 12:32 बजे करेगी।




