कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन दिन के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप

1

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर उन्हें 10, 11 और 12 अगस्त को संसद की कार्यवाही के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए कहा है कि इन तीन दिनों के दौरान सदन में अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और अन्य विधायी कार्य होने हैं। सभी सांसदों को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में उपस्थित रहने तथा पार्टी के रुख के अनुरूप मतदान करने और उसका समर्थन करने के लिए कहा गया है।

लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश तथा राज्यसभा में मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने यह व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों से भी अपने सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।