जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल के बस में परिचालक ने 4 साल की छात्रा का यौन शोषण किया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जौनपुर के शहरी इलाके की रहने वाली मासूम एलकेजी में पढ़ती है। स्कूल बस से उसका आना जाना होता था। आरोप है कि बीते मंगलवार बच्ची स्कूल गई थी जहां बस में परिचालक खरौना निवासी रोहित चौहान ने यौन शोषण किया। घर आने पर रक्त देखकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का चालान कर दिया। इस जघन्य अपराध से इस छात्रों के अभिभावकों में भय व्याप्त है। अब हर आम और खास सोचने को मजबूर है कि शिक्षा के मंदिर में भी छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं है।



