होशियारपुर में 11 वर्षीय बालिका से रेप के आरोप में सरकारी स्कूल का हेडमास्टर अरेस्ट

2

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म के आरोप में सरकारी स्कूल के 52 वर्षीय हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 से 2:30 बजे के बीच हुई। आरोप है कि हेडमास्टर ने बालिका को सफेद रंग की नशीली गोली देकर गांव के श्मशान घाट के पास उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हरियाणा पुलिस थाने के एसएचओ सहायक निरीक्षक गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।