भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में मोखमपुरा गांव में रविवार को सर्पदंश से दो बालिकाओं की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोखमपुरा गांव में ज्ञानी देवी गुर्जर अपनी बेटियों कृष्णा (पांच) और भावना (दो) के साथ घर के चौक में सो रही थीं। तभी तड़के एक सांप ने दोनों बच्चियों को डस लिया।
सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर ले गए वहां चिकित्सकों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भीलवाड़ा भेज दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।



