मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा छोड़ने के लिए महिलाओं में मची होड़

0

अजमेर। राजगढ मसाणिया भैरव धाम पर पर नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान अनवरत जारी है। इस सिलसिल को जारी रखते हुए रविवारीय मेले में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने हरी झण्डी दिखाकर आरम्भ किया।

रैली में श्रद्धालुओं ने जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों से भैरवधाम को गुंजायमान कर दिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि रैली में नशामुक्ति अभियान के प्रति महिलाआं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नशे की बुराई से मुक्त होकर एक स्वस्थ व सुखी जीवन जीने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में महिलाओं ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया। भैरवधाम पर नशामुक्ति के लिए महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और उत्साह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।

नशे का नाश होगा, देश का विकास होगा : चम्पालाल महाराज

मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने धाम पर उपस्थित श्रद्धालुओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया। महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से संकल्प दिलाया कि स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे को जीवन से दूर भगाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नहीं बल्कि उसके परिवार की खुशियों, भविष्य और समाज की सुख-शांति को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए हमें स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

रैली की व्यवस्था सम्भालने के लिए ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, ताराचन्द सेन, कैलाश सेन, प्रकाश रांका, सुनील रांका, सतीश सेन, सत्यनारायण, दीपक बसीटा, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।