निर्वाचन निरस्त करने के बाद फिर भाजपा के पोसालिया मंडल की नियुक्ति 

सबगुरु न्यूज सिरोही। भाजपा ने पोसालिया के मंडल अध्यक्ष और बरलूट की कार्यकारिणी को घोषणा कर दी है।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री के अनुसार जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने पोसालिया में प्रताप परमार को फिर से मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रताप परमार को पांच महीने पहले भी मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया था। तब भाजपा प्रदेश अपील समिति के सह संयोजक योगेन्द्र तंवर ने बताया था कि सिरोही जिले के निर्वाचन अधिकारी की अनुशंसा पर पोसलिया मंडल के अध्यक्ष प्रताप परमार का निर्वाचन निरस्त किया गया था। निर्धारित नियमों के कथित उल्लंघन की लेकर उस समय प्रदेश में करीब 16 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को निरस्त किया गया था। अब फिर से उन्हें ही मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

 

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री बताया कि बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने मंडल कार्यकारणी में माधुराम हीरागर, मुकेश कुमार पुरोहित, हनवंतसिंह देवड़ा, राजाराम प्रजापत, इंदरसिंह देवड़ा, चुन्नीलाल माली को उपाध्यक्ष, खेताराम मालवीया, शंकरलाल देवासी को महामंत्री, नाथाराम मेघवाल, कमला देवी माली, हड़मतसिंह देवड़ा, झमूदेवी मीणा, गजाराम चौधरी, मरगीदेवी मेघवाल, को मंत्री, कन्हैयालाल संत को कोषाध्यक्ष, जीवन पुरोहित मीडिया प्रभारी, अशोक राणा को सोशल मीडिया, धनाराम माली को कार्यालय मंत्री, नथमल लोहार को आईटी विभाग, नरेश कुमार छिपा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया