संदेशखाली घटना के विरोध में अजमेर भाजपा ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

अजमेर। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अजमेर भाजपा ने वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।

इस मौके पर सांसद भगीरथ चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में संदेशखाली की महिलाएं पिछले कई दिन से ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता की पार्टी टीएमसी के नेता शेख शाहजहां ने उनका यौन उत्पीड़न किया और फिर उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया। महिलाओं की मांग है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके गुर्गों को फांसी दी जाए।

पीड़ित महिलाओं के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में सड़क पर उतर आए हैं। बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। बंगाल में महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं निरंतर सामने आ रही है। संदेशखाली में टीएमसी के गुंडे महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं और ममता बनर्जी तुष्टीकरण के नाम पर मौन साधे हुए है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और रविंद्रनाथ टैगोर जैसी विभूतियों की जन्म भूमि पश्चिम बंगाल में आज महिलाओं के साथ जघंन्य अपराध व कुकृत्य हो रहे हैं। बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ अमानवीय अत्याचार की घटना बेहद दहलाने वाली है। मातृ शक्ति के नाम पर शासन करने वाली ममता बनर्जी सरकार इस घटना के आरोपी शेख शाहजहां शेख और शिबू हजारा पर कार्रवाई की बजाय उन्हें संरक्षण देती रही। महिलाओं के साथ इस अमानवीय घटना की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच, जीतमल प्रजापत, वनिता जैमन, राजेंद्र रावत, विक्रम सिंह, शक्ति सिंह राठौड़, रचित कच्छावा, अर्जुन नालिया, राहुल जायसवाल,अ र्जुन नालिया, महावीर सिंह राठौड़, मदनसिंह रावत, नरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रामस्वरूप डूडी, हंसराज चौधरी समेत बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अजमेर भाजपा ने शुरू किया लाभार्थी संपर्क अभियान