अशोक गहलोत के 74वें जन्म दिन पर पुष्कर सरोवर पर दुग्धाभिषेक

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर के पवित्र सरोवर पर शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 74वें जन्मदिन पर दुग्धाभिषेक किया गया।

पुष्कर स्थित महात्मा गांधी ज्योतिबा फूले माता सावित्रीबाई फूले विकास समिति के तत्वावधान में पूरे विधि-विधान तथा मंत्रोच्चार के साथ पवित्र सरोवर एवं पुष्करराज महाराज का दुग्धाभिषेक कर गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

समिति अध्यक्ष और कांग्रेस नेता ताराचंद गहलोत ने इस मौके पर कहा कि वे सभी गहलोत साहब को उनके जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई देते हैं। गहलोत हमारे आदर्श, मार्गदर्शक तथा माली समाज ही नहीं, 36 कौम के नेता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि अशोक गहलोत हमारे नेता हैं।

उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत आज अपना जन्मदिन होने के बावजूद लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नामांकन पत्र भरवाने गांधी परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हैं।

दयानंद बाल सदन आश्रम के अनाथ बच्चों को बांटे फल

अजमेर के कांग्रेसजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन केसरगंज स्थित दयानंद बाल सदन आश्रम के अनाथ बच्चों के साथ मनाया। सभी ने गहलोत की लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य के लिए के लिए हवन यज्ञ कराया। बच्चों को फल फ्रूट व मिठाई का वितरण किया गया।

इस अवसर पर हेमराज खारोलिया, प्रेमराज सोलंकी, दिलीप गडवाल, एडवोकेट धर्मेन्द्र सिंह टाक, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप टाक, राजेंद्र टाक, रवि दगदी, मंजू बलाई, हेमराज सिसोदिया, जितेंद्र भाटी, शमशुदीन, नीरज भाटी, चंदर पहलवान, विजय सिंह, राजीव कछावा, सुरेश राठौर, उमेश शर्मा, आरीफ खान, विकास चौहान, नरेश सोलीवाल, चितलेश बंसल, धर्मेद्र चौहान, महेश चौहान,सीमा चौहान, कृष्णा टाक आदि मौजूद रहे।

देवनानी ने गहलोत को दी जन्म दिन की दी बधाई

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्म की बधाई दी है। इस अवसर पर देवनानी ने गहलोत को स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी गहलोत को जन्म दिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु होने की कामना की।इनके अलावा इस मौके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी गहलोत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।