अजमेर। कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व उत्तर ब्लॉक बी, अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए व दक्षिण ब्लॉक बी तथा समस्त मंडल कांग्रेस इकाइयों की ओर से ईद के मौके पर मुस्लिमों को मुबारकबाद दी गई। हालांकि ईद के दिन भी केसरगंज स्थित ईदगाह के बाहर कांग्रेस की अंदरूनी कलह और गुटबाजी का नजारा देखने को मिला।
एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के माने जाने वाले आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ (पूर्व राज्य मंत्री) के मुख्य आतिथ्य में ईद मुबारक कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं सचिन पायलट खेमे के कांग्रेसी महेन्द्र सिंह रलावता के साथ ईदगाह पहुंचे।
कार्यक्रम में राठौड के साथ पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, अजमेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं अजमेर डेयरी चेयरमेन रामचन्द्र चौधरी, अजमेर दक्षिण की कांग्रेस प्रत्याशी एवं नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, वरिष्ठजन आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश टंडन, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, अजमेर दक्षिण की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखेडिया, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, विजय नागौरा, मयंक टंडन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने ईदगाह में नमाज पढ़कर आए मुस्लिमों को गले मिलकर ईद की मुबारबाद दी
इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे और प्रेम का त्यौहार है। बकरीद का त्यौहार हमें त्याग, तपस्या और बलिदान का संदेश देता है। कार्यक्रम में पार्षद नरेश सारवान, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, सुनील मोतियानी व हेमंत जोधा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ व पंकज छोटवानी, राकेश चौहान, अशोक पंडित, सुमित मित्तल, कौशल चित्तोडिया, प्रिंस ओबीडाया, गुरुबख्श सिंह लबाना, हेमसिंह, गिरीश आसनानी, विष्णु गौड़, मुकेश सबलानिया, सुमित मित्तल, हरि प्रसाद जाटव, पुष्पा राजोरिया, चेतन पंवार, मनमोहन मिश्रा, कंवलजीत सिंह, निर्मल पारीक, जयप्रकाश तंबोली सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
पायलट गुट के कांग्रेसियों ने दी ईद की मुबारकबाद
ईद-उल-अजहा के पाक अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केसरगंज स्थित ईदगाह पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में ईद मुबारक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि ईद उल अजहा पर्व भाईचारे व एकता का प्रतीक है, यह पर्व हमें इंसानियत एवं नेकी की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर काजी तौफीक हुसैन का स्वागत कर मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के सदर एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, शहर महासचिव शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, पार्षद श्याम प्रजापति, आरिफ हुसैन, अंकुर त्यागी, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, मनीष सेठी, निर्मल बेरवाल, मनोज कंजर, आलोक गुप्ता, एसएम अकबर, लोकेश शर्मा, अहमद हुसैन, हुमायूं खान, राजेंद्र वर्मा, अमित टांक, हिमांशु गर्ग, शक्ति सिंह रलावता, महेंद्र कटारिया, शाहनवाज खान, करतम मीणा, हरिप्रसाद दिवाकर, भरत सिंह राणा, मुकेश सिंह राठौड़, अब्दुल रशीद, आरिफ खान, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रदेश में अमन, चैन, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए मुस्लिम भाईयों को दिली मुबारकबाद दी।