नाबालिग ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, पिता अरेस्ट

102

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक नाबालिग ने माहौल बिगाड़ने तथा पिता की ओर से समझाइश के बजाय उकसाने के मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के नाबालिग पुत्र ने इन्सटाग्राम आईडी के जरिये सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसी पोस्ट डाली, जिस पर पिता ने समझाने के बजाय उसे उकसाया, जिसकी पुष्टि पुलिस के संज्ञान और अनुसंधान से हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग से समझाइश की तथा उसके पिता को शान्ति भंग में धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहीम (35) निवासी गगवाना थाना गेगल हाल सांसी बस्ती के पीछे, थाना श्रीनगर है। पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने की अपील की है।