अजमेर। गुलाबबाडी क्षेत्र निवासी विकास टांक पुत्र दयाल सिंह टांक ने केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात के सामाजिक प्रबंधन विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
इनका शोध विषय भारत सरकार के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामीण भारत के विकास में उच्च शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका-राजस्थान के चयनित शैक्षणिक संस्थानों का अध्ययन रहा, जिसमें इन्होंने ग्रामीण विकास, संस्थागत सहभागिता एवं सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण पहलुओं का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया है।
डॉ. विकास ने अपना शोध कार्य गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. तुलजा भवानी व डॉ. मनोजकुमार वनारा के निर्देशन में पूर्ण किया। इससे पहले डॉ. विकास ने अजमेर जिले में स्थित प्रतिष्ठित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की थी।
वर्तमान में टांक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद (गुजरात सरकार द्वारा संचालित, NAAC A++ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय) में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।



