अलवर : मोबाइल चार्जर में विस्फोट से पेट्रोल में लगी आग से युवक झुलसा

0

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात मोबाइल चार्जर में विस्फोट से लगी आग से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 15 में निवासरत पंकज वर्मा (21) के एक दोस्त ने उससे बोतल में पैट्रोल लाकर रखने को कहा था। इस पर पंकज एक बोतल में पैट्रोल लाया और उसे घर की अलमारी के पास रख दिया। उस बोतल के पास ही उसने एक्सटेंशन तार में चार्जर लगाकर मोबाइल चार्ज करने रख दिया और खाना खाने लगा। इसी दौरान अचानक चार्जर में विस्फोट हुआ जिससे बोतल में रखे पैट्रोल ने आग पकड़ ली।

सूत्रों ने बताया कि आग लगते ही पंकज बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद परिजन उसे नौगांवा के अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर जिला अस्पताल भेज दिया। पंकज करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।