अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दो किशोरियों से गैंगरेप, 4 अरेस्ट

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर पुलिस ने दो दिनों के अंतराल में तीन अलग-अलग स्थानों नाहरलागुन रेलवे स्टेशन, असम के हरमुती और गुवाहाटी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुलिस कर्मी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि साहसिक-प्रेमी दो नाबालिग लड़कियां (एक की उम्र 14 साल और दूसरे की 12 साल) पिछले शुक्रवार को दुष्कर्म का शिकार बनने से पहले स्वेच्छा से त्रिपुरा की यात्रा के लिए ईटानगर स्थित अपने घर से यह सोचकर निकली थी कि यह असम में है।

ईटानगर के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि विशेष सूचना मिलने पर कि 21 जनवरी को गुवाहाटी में एक नाबालिग लड़की को देखा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गार्निमा को गुवाहाटी में प्रतिनियुक्त किया गया था और उन्होंने वहां और भंगागढ़ पीएस टीम के साथ लड़कियों को बचाया और 22 जनवरी को उन्हें वापस ईटानगर ले आए।

सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि 19 जनवरी से यहां चंदननगर स्थित अपने आवास से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायतें मिलने पर, ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन ने अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच के लिए एसआई टोपी जोसम को सौंपा।

उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि लापता लड़कियां असम के गुवाहाटी में थीं। भंगागढ़ पीएस टीम के साथ सहज सहयोग करते हुए 21 जनवरी को एक त्वरित ऑपरेशन के परिणामस्वरूप लड़कियों को सफलतापूर्वक बचाया गया।

गत 22 जनवरी को वापस ईटानगर ले जाने के बाद, बाद की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह सिर्फ गायब नहीं थीं उनका हरमुती और गुवाहाटी में अपहरण और यौन उत्पीड़न किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ए, बी, सी और डी के रूप में की गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों के नाम का खुलासा कार्रवाई के बाद किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी ए जिसकी उम्र 37 वर्ष है, द्वितीय आईआरबीएन, डियुन में एक कांस्टेबल है जो वर्तमान में नाहरलागुन में तैनात है। आरोपी बी (22) दोईमुख में हेयर कटिंग सैलून चलाता है और उत्तर प्रदेश के देवरिया का स्थायी निवासी है, जबकि आरोपी सी (23) दोईमुख में एक गैरेज चलाता है और मोतिहारी, बिहार का स्थायी निवासी है।

उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी डी, जो आरोपी बी का दोस्त है, असम के गुवाहाटी में एक पार्लर चलाता है और वहीं बस गया है तथा आदतन अपराधी है। उसे पहले भी गुवाहाटी में नशीले पदार्थ बेचने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।