भीलवाड़ा में बाइक सवार की पिकअप की चपेट में आने से मौत

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पिकअप की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे महुआ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। चंद्रेश कुमार (60) अपनी मोटर साइकिल से अपने गांव ईंटमारिया की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बड़ा महुआ पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रही दूध डेयरी की पिकअप ने उनकी मोटर साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चंद्रेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल पुलिस ने पिकअप को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।