भाजपा आबूरोड नगर मंडल ने  केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से की बनास एनीकट निर्माण की मांग

केंद्रीय जल शक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपते भाजपा आबूरोड नगर मंडल पदाधिकारी।

सबगुरु न्यूज- आबूरोड। भाजपा नगर मंडल ने  अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया की अगुआई में केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का किया स्वागत एवम आबूरोड़ की प्रमुख समस्या जल संकट निवारण हेतु आबूरोड़ में बनास नदी पर एनीकट बनाने के लिए ज्ञापन सौपा।
मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया ने बताया कि आबूरोड़ में गर्मियों में पानी की कमी एक महत्वपूर्ण एवम पुरानी समस्या है। अच्छी बारिश होने के बावजूद भी यहां हमेशा पानी का अभाव रहता है। गर्मियों में शहर में पानी 3 से 4 दिन में सिर्फ 1 बार आता है। बरसात का पानी एनीकट के न होने से  सारा पानी गुजरात चला जाता है। एनीकट के लिए विगत 25-30 सालों से यहां के जनप्रतिनिधि मांग कर रहे है , पर शहर की प्रमुख समस्या से निजात नही मिल पाया है।  उन्होंने इस समस्या के निराकरण की मांग की।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जिला महामंत्री जयसिंह राव, योगेंद्र गोयल, भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया, पायल परसरामपुरिया, सुरेश कोठारी, बाबूभाई पटेल, महामंत्री दिनेश सेन, अजय वाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू,विजय गोठवाल,धर्मेंद्र शाक्य, भेरूलाल गोयल,दुर्गेश राव, आदि उपस्थित थे।