अब की बार 400 पार के लिए घर घर संपर्क करे कार्यकर्ता
भाजपा अजमेर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
अजमेर। भाजपा अजमेर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को जयपुर रोड भुना बाय स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय संघटन महामंत्री बीएल संतोष ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को बताया कि प्रत्येक पदाधिकारी को सब से पहले अपने बूथ को मजबूत करना है। इसके लिए अपने मंडल और बूथ में घर घर जाकर संपर्क साधें। मोदी सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को बताएं, राष्ट्र हित, जन कल्याण, गरीबों और वंचितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। लाभर्थियो से संपर्क कर पार्टी के प्रति वोट करने का प्रचार करें।
संतोष ने कहा कि पूरे देश में राम मंदिर से वातावरण राम मय हो गया है साथ ही राष्ट्र को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार के कार्यों से युवाओं और राष्ट्र भक्तों में जोश है। हमें आम जन से मिलकर राष्ट्र की मजबूती के लिए मोदी सरकार को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक वोटिंग करवाकर लोकसभा सांसद भागीरथ चौधरी को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजय बनाए।
इस बार का चुनाव चुनौतीपूर्ण है, सभी दल मिलकर केवल भाजपा को हराने का कार्य कर रहे हैं। कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता यह कहने की स्थिति में नहीं है कि उनकी ओर से कोई प्रधानमंत्री बनेगा, उनका मकसद केवल मोदी को हराना है। जबकि दूसरी तरफ पूरे देश में ऐसा माहौल है आएगा तो मोदी ही। अब की बार 400 पार का नारा जनता लगा रही है। इसलिए कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा के पक्ष के मतदान की अपील करे।
बैठक में अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, अजमेर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने जिला स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष बैठक, मंडल प्रभारियों की नियुक्ति साथ ही प्रभारियों की बैठक कर प्रत्येक मंडल के गांवों में प्रचार कार्य चल रहा है। बूथ समिति का गठन और घर घर परची बांटने का कार्य के शुरू हो गया है।
अजमेर देहात जिला अध्यक्ष भूतड़ा ने बताया कि जिले में मातृ शक्ति सम्मेलन, युवा मोर्चा सम्मेलन, पशु पालक सम्मेलन, अनुसूचित जाति सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन के जरिए पार्टी प्रचार कार्य जोरों से चल रहा है।
कार्यकम के प्रारंभ पर भूतड़ा और सोनी ने महामंत्री बीएल संतोष का पुष्प गुच्छ माला और रूपटा पहनाकर स्वागत किया। मंत्री सुरेश सिंह रावत, अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, विधायक शत्रुघन गौतम, विधायक रामस्वरूप लांबा, लोकसभा संयोजक विधायक वीरेंद्र कानावत, प्रभारी बीरम देव, प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता आदि उपस्थित थे।
https://www.sabguru.com/lok-sabha-elections-2024-bjp-candidate-bhagirath-choudhary-poll-campaign-in-kishangarh-assembly-area/





