भाजपा की आबूपर्वत, सरूपगंज व भटाना मंडलों में कार्यकारिणी घोषित

सबगुरु न्यूज – सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी प्रमोद सामर व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत की अनुशंसा पर तीन मण्डल ओर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री बताया कि भाजपा आबूपर्वत शहर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने मंडल कार्यकारणी में तरुण सिंह, सलिल कालमा, काजल अग्रवाल, शैतान सिंह पराड़िया, दीप्ति कनौजिया, नीतू अग्रवाल को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण प्रजापत, अरविंद रावल को महामंत्री, चंदना सिंह, लक्ष्मणसिंह परमार, भगवान सिंह भाटी, रमिला राणा, जितेंद्र चौहान, चौथाराम मेघवाल को मंत्री, विशाल बंसल को कोषाध्यक्ष, राहुल दाना को मीडिया प्रभारी, जय पटेल को सोशल मीडिया, अशोक शर्मा को कार्यालय मंत्री, अभिनंदन दीक्षित को आईटी विभाग, सुनील आचार्य को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

– सरूपगंज मंडल

भाजपा सरूपगंज मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह देवड़ा ने मंडल कार्यकारणी में नरेंद्र प्रजापत, हेमलता, नारायण चौधरी, सुमित्रा कुंवर, विजय गुप्ता, अशोक मीणा को उपाध्यक्ष, हेमंत शर्मा जितेंद्र सिंह को महामंत्री, फतेहदान चारण, मनीषा सेन, ममता मीना, हरीश पुरोहित, डूंगरमल लोहार, वेलाराम को मंत्री, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, भरत हीरागर को मीडिया प्रभारी, कैलाश रावल को सोशल मीडिया, जयंतीलाल को कार्यालय मंत्री, हरीश कुमार को आईटी विभाग, कांतिलाल सोनी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

 

– भटाना मंडल

भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा ने मंडल कार्यकारणी में मेघाराम देवासी, भानाराम माली, मफतलाल प्रजापत, हितेश पुरोहित, रेवाराम हीरागर, भगाराम कोली को उपाध्यक्ष, दिनेश चौधरी, विक्रमसिंह देवड़ा को महामंत्री, मोतीराम देवासी, प्रतापराम कोली, देवाराम देवासी, पारस कुंवर देवड़ा, भूराराम चौधरी शोभादेवी कोली को मंत्री, मफतलाल एस पुरोहित को कोषाध्यक्ष, पूरनसिंह राव को मीडिया प्रभारी, अजीत घांची को सोशल मीडिया, भीखाराम देवासी को कार्यालय मंत्री, राजेंद्र कोली को आईटी विभाग, गिरीश पुरोहित को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।