हनुमानगढ़ में 9 साल की बालिका से अश्लील हरकतों का आरोप, 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज

0

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नौ वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। तलवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में बालिका के पिता ने 65 वर्षीय भजनलाल धाणक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि बालिका अपने घर के पास गली में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। वह उसे गांव के बाहर श्मशान क्षेत्र की तरफ ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकतें किए जाने का आरोप है।

घटना के बाद बालिका ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर तलवाड़ा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनाक्रम की जांच कर रही है। बालिका के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।