चेटीचण्ड पखवाड़ा : मातृशक्ति जुलूस की झांकियों में दिखा नारी शक्ति

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति की ओर आयोजित चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के सातवें दिन चेटीचंड उत्सव पर भारतीय सिन्धु सभा व सिन्धी समाज अजयनगर की ओर से अजयनगर क्षेत्र में लाडी बाई मातृशक्ति जुलूस का आयोजन किया गया।

महाराष्ट्र के अमरावती शिवधारा आश्रम से आए डॉ. संत संतोष कुंमार ने धर्म ध्वजा फहराकर जुलूस का प्रारम्भ किया। उन्होनें वीरांगना लाडी बाई के जीवन को धर्म नीति के साथ राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्कारवान मातृशक्ति में देशभक्ति की भावना की प्रबलता देने वाला यह भव्य आयोजन है। महाराजा दाहरसेन व पूरा परिवार देश की रक्षा करते हुए बलिदान हुए। उन्होंने चेटीचण्ड व सिन्धी भाषा दिवस का महत्व समझाते हुए मातृभाषा के ज्ञान पर भी आशीर्वचन दिए।

संयोजक सुनीता लखवाणी ने बताया कि जुलूस का शुभारंभ पार्वती उद्यान अजय नगर से हुआ। जुलूस अलग अलग बाजारों से होते हुए सांई बाबा मन्दिर पर सम्पन्न हुआ। मार्ग में जगह जगह व्यापारिक संगठनों के साथ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम समिति के सेवाधारियों ने महंत स्वरूपदास उदासीन का बधाई संदेश दिया। स्वागत द्वार बनाकर पुष्पवर्षा की। लाडी बा्ई व वीरांगना बनकर बच्चियों ने घोडी पर सवार होकर शिरकत की। जुलूस में 12 झांकियों में महापुरूषों की रूप धरे कलाकार सम्मिलित थे।

वरिष्ठ मातृशक्ति का हुआ सम्मान

जुलूस समापन पर 75 वर्ष से अधिक आयु की 24 वरिष्ठ मातृशक्ति का शॉल, श्रीफल व अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया गया। उन्होंने अपने स्मरण में सिन्ध की जानकारी देते हुए कहा कि पुनः सिन्ध मिलेगा और हम सब दर्शन करेंगे।

मदार में बहिराणा साहिबबहिराणा साहिब का आयोजन

संयोजक गोविन्द छतवानी व कमल शाहानी ने बताया कि सामुदायिक भवन मधुबन कॉलोनी, मदार में गायक कलाकार चन्द्रप्रकाश भगत द्वारा बहिराणा साहिब में भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सिन्धी हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया।

समारोह में मुरली लालचंदानी को दादा झमटमल टिलवानी पुरुस्कार, विशनी जॉली को दादी सुशील मोटवानी पुरुस्कार, डॉक्टर उज्जवल पोहानी को दादा गोवर्धन भारती पुरुस्कार, नेहा जेसवानी को भाऊ हरिसुंदर सम्मान, पिया टहिलयानी को दीदी सुन्दरी केवलरमानी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

इससे पहले आराध्यदेव झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। पल्लव प्रार्थना से समापन हुआ। कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय ब्लागर भाग्यश्री दरयाणी द्वारा संचालन एवम् रंगारंग प्रस्तुति दी गई। समाजसेवी हासानन्द और निर्मला आसवानी को उत्कृष्ट सेवाओं पर सम्मान किया गया।

समारोह में दयाल शेवाणी, राजू दादलाणी, राजकमल जेसवाणी, जेठो बालाणी, अशोक टेकवाणी, अशोक खिलनाणी, राजकुमार सावलाणी, लक्ष्मण सबनाणी, राजू साधवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिन्धु समिति रामगंज में रंगारंग कार्यक्रम

संयोजक रमेश दरयाणी व गोविन्द रिजवाणी ने बताया कि पूज्य बहिराणा साहिब ए भण्डारे का आयोजन समाज की तरफ से किया गया। चेटीचंड महोत्सव के तहत झूलेलाल साहिब की आरती व छेज कर अपने ईष्ट देव को प्रसन्न करने का प्रयास किया इस मौके पर निरंकारी महापुरूष धमनदास, स्वामी आत्मदास, भाई फतनदास सहित संतो का सम्मान कर आशीर्वाद भी लिया गया। आराध्यदेव झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। पल्लव प्रार्थना से समापन हुआ।

पांच सिन्धी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह समिति की आरे से उत्कृष्ट सेवा करने वालों मनोहर लाल निरंकारी, बीना रिझवानी, मनोज चन्दनानी, दृष्टि रिझवानी, खुश दरियानी को शॉल, अभिनन्दन पत्र व माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सोनू निरंकारी, प्रकाश दरियाणी, दिलीप सिंह गुलेर, गिरधारी सेवाणी, पुरषोत्तम, देवीदास तीर्थाणी व सभी समाज के युवाओं का सहयोग रहा।