राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संभाला कार्यभार

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को अपराह्न में अपना कार्यभार संभाल लिया। दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर सासंद रामचरण बोहरा की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद अपना कार्यभार ग्रहण किया।

दिया कुमारी ने इससे पहले शुक्रवार दोपहर में ही मुख्यमंत्री शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने सांसद रहते जयपुर के विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा और प्रदेश में सर्वाधिक 71 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत कर दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ