नगर कांग्रेस आबूरोड की कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित 

आबूरोड में नगर मंडल के स्नेह मिलन में मौजूद कांग्रेस नेता।।

सबगुरु न्यूज- आबूरोड। आबूरोड नगर मंडल की कार्यकारिणी का शपथ और स्नेह मिलन समारोह बुधवार को हुआ।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहा कि जिन्होने आजादी के 50 साल अपने मुख्यालय पर तिरंगा नही फहराया वो आज देशवासियों को तिरंगे का महत्व समझाने के लिए तिरंगा यात्रा निकल रहे है। आबूरोड शहर में महिलायें पानी की समस्या को लेकर टंकियों पर चढ रही है, शहरवासी घंटो तक अघौषित कटौती को लेकर विद्युत विभाग कार्यालय में जाकर ज्ञापन दे रहे है, सडको पर सिवरेज के गढ्ढो से आमजन परेशान हो रहे है। लेकिन, जनता की समस्या को दूर करने के बजाय तिरंगा यात्रा की ओट में अपनी विफलताओं को छुपाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि यूआईटी आबूरोड के क्षेत्र का विस्तार कर आमजन को ओर अधिक परेशान किया जा रहा है। लोढा ने कहा कि कृष्णावती नदी जावाल में हो रही अवैध बजरी की लूट से मंत्री व अफसर अपनी जेबे भर रहे है। जनता ने इस बात को लेकर आंदोलन किया तो उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा के मुकदमे दर्ज किये जा रहे है।

रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा ने कहा कि कांग्रेस आमजन के हित में खडी रहती है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हर वर्ग का ध्यान रखा है, अनूसचित जाति, जनजाति के साथ सभी वर्ग के लोगो के लिए कांग्रेस हमेशा खडी रही है।

नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें शहर नगर अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी है उसका वह ईमानदारी, मेहनत के साथ निर्वहन करेंगी। आने वाले नगरपालिका के चुनाव में कांग्रेस का बहुमत लाने के साथ साथ शहर में कांग्रेस मजबूत करने का कार्य करेंगी। कायमखानी ने कहां कि आने वाले समय में जनता की समस्याओं को लेकर सडको पर उतरेगे, उनकी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयो के घेराव के साथ धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आमजन भाजपा के राज व नगरपालिका में भाजपा के बोर्ड से बेहद परेशान है। राशन, बिजली, पानी की एनओसी को लेकर नगरपालिका के चक्कर काट रहे है। कोई सुनने वाला नही है, हम सभी को मिलकर जनता के साथ खडा होना है, उनके सुख दुख में साथ रहने के साथ ही उनकी समस्याओं को लेकर आवाज मुखर करनी है।

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि दी गई।-

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस की नवठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियो को भारत के संविधान की प्रस्ताव का स्मृति चिंह एवं मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, नगर अध्यक्ष शिवगंज हनुमंत सिंह मेडतिया, प्रकाश प्रजापति, राकेश रावल, गणका सरपंच ललिता गरासिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश गहलोत, हरीश चौधरी, सामुहिक व्यापार मंडल अध्यक्ष सुकेश गोयल, एडवोकेट महेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता अवदेश देवल, गोपाल शर्मा, सागरमल अग्रवाल, रसूल बक्ष, संजय मित्तल, शिवशंकर शर्मा, सुनिल अग्रवाल, सुनिल राज धारू, किरण रैगर, कांतिलाल परिहार, शमशाद अली अब्बासी, कैलाश माली, जितेन्द्र परिहार, राजेश परिहार, लखमाराम गरासिया, दिलीप पारवानी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश मीणा, दशरथ नरूका, राकेश राजपुरोहित, केतन पुरोहित, पार्षद तसलीम पठान, मोहम्मद जुनैद आदिल, जयंतिलाल मारू, चिराग सिंदल, नरपत सिंह, अनिल बंजारा, आकाश चौहान, शाहरूख कायमखानी, हिमांशु गर्ग सहित बडी संख्या में कांग्रेस व आमजन उपस्थित रहे।

 

हाल-ए-कांग्रेसः शहर मंडल कार्यकारिणी के बिना सिरोही नगर परिषद चुनाव की तैयारी