भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े सवार चार लोगों को चपेट में ले लिया जिससे पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सास एवं बहु गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दाेपहर कोटड़ी-हाजीवास रोड़ पर सगतपुरिया एवं सोडियास चौराहे के बीच सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल पर सवार परिवार को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।
इससे चार लोग घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने निजी वाहन की मदद से कोटड़ी चिकित्सालय भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने भेरूलाल और उसकी पुत्री रिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल हीरा समती का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।



