गहलोत सरकार भ्रष्टाचार से ओतप्रोत है : वासुदेव देवनानी

अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री नेता वासूदेव देवनानी ने आरोप लगाया है कि राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा है कि यह सरकार भ्रष्टाचार से ओतप्रोत है।

अजमेर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में देवनानी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को जन्म जयन्ती को राज्य में भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव का विधिवत आगाज होगा जिसे पं. जी की जन्मस्थली ददिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिलेगा।

अजमेर उत्तर विधायक देवनानी ने कहा कि भाजपा की राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में निकली चार परिवर्तन संकल्प यात्रा ऐतिहासिक रही है। जनता का रूझान भाजपा की ओर है और वह कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेगी।

जोधपुर-झालावाड़ तथा अजमेर में संकल्प यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आसाम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा के अलावा आज जोधपुर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष उमड़ी जनता ने बता दिया कि हवा का रुख क्या है।

देवनानी ने तो यहां तक कहा कि जनता के भाजपा को समर्थन से लग रहा है इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने तर्क दिया कि सरकार के आखरी छह महिनों की सरकारी योजनाओं को आमजन समझ रहा है और अपने अन्तिम दिनों की निःशुल्क मोबाईल सेवा ब्लास्ट हो रही है। फूड पैकेट खाने योग्य नहीं हैं।